आरोपियों में दो महिलाओं के नाम भी सम्मिलित, अन्य की तलाश जारी
दमोह, 22 फरवरी 2026/विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर हमले के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
घटना का विवरण
दिनांक 20.02.2026 को प्रार्थी राजेश बियार, कनिष्ठ अभियंता, विद्युत विभाग किल्लाई नाका दमोह द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 152/2026 धारा 132, 121(1), 115(2), 221, 296(b), 192(2), 351(3) बीएनएस एवं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(Va) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार द्वारा विवेचना की गई।
दिनांक 22.02.2026 को पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जिनमें अजीज खान (उम्र 40 वर्ष),एक महिला आरोपी (उम्र 29 वर्ष),एक महिला आरोपी (उम्र 45 वर्ष)सभी निवासी गढ़ी मुहल्ला, बजरिया वार्ड क्रमांक 1, थाना कोतवाली, दमोह (म.प्र.) हैं।
अन्य आरोपियों की तलाश
प्रकरण में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार,प्र.आर. अभिषेक चौबे,प्र.आर. देवेन्द्र रैकवार,प्र.आर. अजित दुबे,प्र.आर. महेश यादव,आरक्षक नरेन्द्र पटैरिया,आरक्षक ब्रिजेन्द्र मिश्रा,आरक्षक आकाश पाठक,महिला आरक्षक साक्षी सांडिल्य,महिला आरक्षक विमला राठौर,महिला आरक्षक नेहा बिल्थरेपुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति एवं सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
