दमोह। मध्य प्रदेश करणी सेना क्षत्राणी द्वारा दमोह जिला निवासी शशि बाईसा को प्रदेश संरक्षक एवं दमोह जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है उनकी इस नियुक्ति से दमोह जिले में अत्यंत हर्ष व्याप्त है अनेक वर्षों से सामाजिक सेवा का संकल्प लेकर मातृशक्ति को प्रोत्साहित करने वाली शशि बाईसा अब करणी सेना क्षत्राणी मध्य प्रदेश को अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगी उनकी इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों में अत्यंत प्रसन्नता व्याप्त है और उन्हें निरंतर शुभकामनाएं प्राप्त हो रही है। इस नियुक्ति पर शशि बाईसा ने कहा कि मैं करणी सेना क्षत्राणी मध्य प्रदेश की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे प्रदेश में संरक्षक और दमोह जिले के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है मेरा प्रयास रहेगा कि मैं संगठन को और अधिक सशक्त और मजबूत बना सकूं आने वाले समय में संगठन की नीति और जनहितैषी कार्यों को जन-जन तक पहुंच कर लोगों को जोड़ने का प्रयास रहेगा। आप सभी के द्वारा प्राप्त शुभकामनाएं हेतु सदैव आभारी रहूंगी।
