शासन की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण पहल – कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर
दमोह | 26 फरवरी /जिले के विकासखंड तेन्दूखेड़ा की ग्राम पंचायत सहजपुर में “संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय द्वितीय शिविर एवं रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन किया गया। रात्रि चौपाल में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और लगभग 100 आवेदनों का त्वरित निराकरण कराया।
बंटवारा, नामांतरण व आवास प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई
चौपाल में मुख्य रूप से बंटवारा, नामांतरण, आवास योजना, शौचालय निर्माण तथा अन्य राजस्व एवं पंचायत संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। कलेक्टर ने मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए समाधान सुनिश्चित कराया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक एक ही स्थान पर पहुंचाना और समस्याओं का पारदर्शी व प्रभावी निराकरण करना है।
20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण रहे उपस्थित
शिविर में अजीतपुर, इमलीडोल, कुदपुरा, कोडल, खमरियाकलॉ, जामुनखेड़ा, झरौली, धनेटामाल, नरगुवामाल, पाठादों, पिंडरईपाजी, बैरागढ़, बैलवाड़ा, बोरिया, भैसा, महगुवाकलॉ, महगुवाखुर्द, समनापुर, सैलवाड़ा एवं सहजपुर सहित 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण उपस्थित रहे।
शिविर में उपलब्धियां
- कुल 152 आवेदन प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निराकरण
- 64 हितग्राहियों के स्किल टेस्ट
- 70 आयुष्मान कार्ड बनाए गए
- 12 हितग्राहियों का अटल पेंशन योजना में पंजीयन
- 4 हितग्राही सुरक्षा बीमा योजना से जुड़े
- 10 हितग्राही जीवन सुरक्षा बीमा योजना से लाभान्वित
अधिकारी रहे मौजूद
शिविर में एसडीएम सौरव गंधर्व, तहसीलदार विवेक व्यास, जनपद पंचायत सीईओ मनीष बागरी, पीएम आवास ब्लॉक समन्वयक रोहित यादव, राहुल गंगरा, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर शिल्पी, बीईओ नितेश पांडे सहित ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।जिला प्रशासन ने बताया कि आगामी दिनों में भी ऐसे शिविरों के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान हेतु निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।
