जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के साथ मंत्री प्रहलाद पटेल ने पुष्प अर्पित किये
दमोह,25 दिसम्बर/भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को उनकी 101 वीं जयंती के अवसर पर देश भर में याद किया गया। भाजपा के राष्टीय कार्यालय से लेकर जिला कार्यालयों में अटल बिहारी बाजपेयी का स्मरण किया गया उनके चित्र एवं मूर्ति पर पुष्प अर्पित किये गये। दमोह भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भी जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे एवं मध्यप्रदेश सरकार के पंचायत,ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पुष्प अर्पित किये। जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि अटल जी के विचार और आदर्श आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं। भारतीय जनता पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलकर अंत्योदय, विकास और राष्ट्रहित के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है। अटल जी की जन्म जयंती पर हम सभी उनके आदर्शों को आत्मसात कर देश सेवा का संकल्प लेते हैं।केबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं समरसता का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश को विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की सुदृढ़ दिशा प्रदान की।
इनकी रही उपस्थिति-
कार्यक्रम में अटल जन्म शताब्दी वर्ष के प्रभारी जिला महामंत्री अरुण तिवारी, जिला महामंत्री महेश पटेल, रामेश्वर चैधरी, जिला उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, राघवेंद्र परिहार, संजय यादव, जिला मंत्री भारत यादव, कपिल शुक्ला, कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, दिलीप चैरसिया, जिला आईटी प्रमुख रिंकू गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी, पूर्व जिला महामंत्री श्री गोपाल पटेल, नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चैरसिया, रमाकांत बाजपेई, नरेंद्र बजाज, श्रीमती नर्मदा सिंह, श्रीमती मालती असाटी, प्रमोद विश्वकर्मा,कृष्णा राज, आलोक गोस्वामी, बृज गर्ग, मोंटी रैकवार,युवा मोर्चा से जिला उपाध्यक्ष एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम प्रभारी महेंद्र राठौर, विधान पाराशर, शिवेंद्र तिवारी, आलोक चैबे, टीकाराम पटेल, कृष्णा पटेल, अरविंद लोधी, राजुल चैराहा, संदीप सैनी शिवम अग्रवाल, गोलू साहू, आशीष राय, अखलेश चैबे, रमाकांत मिश्रा, धीरेन्द्र तिवारी, डी.के. रोहित, आकाश राठौर सहित युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
