28 को पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेगी श्री मां बड़ी देवी
दमोह। गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर श्री बड़ी देवी मंदिर परिसर में मंदिर समिति के प्रबंधक पंडित आशीष कटारे महाराज के सानिध्य में चल रहे अखंड कीर्तन की महा-आरती करने का सौभाग्य सकल हिन्दू समाज जिला दमोह को प्राप्त हुआ इस दौरान मां बड़ी देवी जी एवं अखंड कीर्तन की महा-आरती के उपरांत प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान मां बड़ी देवी मंदिर समिति के प्रबंधक पंडित आशीष कटारे ने जानकारी देते हुए बताया है कि गुप्त नवरात्रि के समय श्री बड़ी देवी मंदिर परिसर में पहली बार मां बड़ी देवी जी महामंत्र हे माता अम्बे जय जगदम्बे के नाम गुप्त नवरात्रि के नौ दिन अखंड कीर्तन निरंतर जारी है। दमोह नगर वासियों से अपील है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ अर्जित करें।
मां पालकी में सवार होकर निकलेगी नगर भ्रमण पर -कपिल सोनी
सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के अध्यक्ष कपिल सोनी ने बताया कि गुप्त नवरात्रि के समापन पर दिनांक 28 जनवरी 2026 को मां बड़ी देवी जी पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेगी जो हटा रोड, रेलवे ओवरब्रिज, पलंदी चौराहा, घंटाघर, बकौली,पुराना थाना, सिटी नल, महाकाली चौराहा से फटेरा तालाब में समापन होगी यह पहला अवसर है जब मातारानी गुप्त नवरात्रि पर नगर भ्रमण पर निकलेगी।
सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के उपाध्यक्ष राजीव राय सावजी ने बताया कि जब श्री बड़ी देवी मंदिर परिसर से माता रानी पालकी में नगर भ्रमण पर निकले तो सभी सामाजिक संगठनों, समस्त अखाड़े,भजन मंडलियां सहित सभी दुर्गा उत्सव समिति के पंडालों से पालकी यात्रा में अपने दल-बल अखाड़ा के साथ पालकी यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है। इसके लिए दमोह के सभी अखाड़ों एवं भजन मंडलियां के प्रमुखों से शामिल होने की अपील की गई है। सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के उपाध्यक्ष नंदन चक्रवर्ती ने बताया कि इस वर्ष आयोजन की तैयारियों के लिए अल्प समय मिला है लेकिन इसमें में भी सकल हिन्दू समाज दमोह आयोजन को सफल बनाने के लिए भरपूर मेहनत करेंगी उन्होंने मां की पालकी यात्रा में जिले वासियों से शामिल होने की अपील की गई है।कार्यक्रम का सफल संचालन युवा सकल हिन्दू समाज जिला अध्यक्ष मोंटी रैकवार एवं आभार श्री बड़ी देवी मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर के द्वारा व्यक्त किया गया।
इस दौरान नगर पुरोहित बड़ी देवी जी के सेवक पंडित आशीष कटारे,सकल हिन्दू समाज जिला अध्यक्ष कपिल सोनी, मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर, सकल हिन्दू समाज जिला उपाध्यक्ष राजीव राय सावजी,नंदन चक्रवर्ती, जिला मंत्री अजय संगतानी, जिला मंत्री देवेश खत्री,जिला संपर्क प्रमुख नीलेश पारोचे,युवा सकल हिन्दू समाज जिला अध्यक्ष मोंटी रैकवार, संजय गौतम,पंडित टीकाराम शर्मा, हेमंत पाठक, पप्पू सेन, मुकेश रैकवार,तरूण दीक्षित,आंनद ठाकुर, चिंतामणि सोनी, मनीष तोमर, हर्ष पाठक, भागवत गोस्वामी, मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में सकल हिन्दू समाज जिला दमोह एवं मां के भक्तों की मौजूदगी रही।
