सांसद विवेक बंटी साहू व विधायक रामनिवास शाह सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने किया लोकार्पण
दमोह जिले के चर्चित लेखक सत्येंद्र तुलाराम साहू द्वारा लिखित प्रेरणादायी पुस्तक ‘ने करो–11’ का भव्य विमोचन कार्यक्रम 31 जनवरी को ऐतिहासिक पीतांबरा शक्ति पीठ, दतिया में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज, साहित्य और राजनीति जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही। पुस्तक का लोकार्पण छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील गुमान साहू, अमरावती प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू, भारतीय तेली महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम असतोरिया, तेलघानी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रविकरण साहू, नमो नमो मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब गोल्हानी, साहू सकल पंच इंदौर की अध्यक्ष श्रीमती भावना साहू सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजक दिनेश सिललन साहू एवं एड. परषोत्तम गुप्ता रहे। वहीं मंच संचालन का दायित्व श्रीराम साहू ने सफलतापूर्वक निभाया। इस अवसर पर मेवालाल साहू (ग्वालियर), शंभूदयाल साहू, संतोष राज, सतीश साहू, कैलाश साहू, विकास साहू, दीनू साहू, के.एल. साहू, बद्री साहू, अरविंद साहू, राकेश साहू, नितिन साहू, रितेश साहू, अशोक साहू, गणेशराम साहू, नरेंद्र नरेला, रानी साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, साहित्यप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। लेखक सत्येंद्र तुलाराम साहू ने अपने उद्बोधन में बताया कि ‘ने करो’ पुस्तक श्रृंखला का उद्देश्य समाज में नकारात्मक सोच से बाहर निकलकर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। उन्होंने बताया कि ‘ने करो’ के प्रथम संस्करण से लेकर ग्यारहवें संस्करण तक पाठकों का निरंतर प्रेम और समर्थन मिलता रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह पुस्तक गूगल प्ले स्टोर, गूगल बुक्स, अमेज़न, फ्लिपकार्ट और कोबो जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। साथ ही लेखक ने ‘ने करो–12’ (बारहवां संस्करण) शीघ्र प्रकाशित किए जाने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में साहित्य और सामाजिक चेतना के संगम ने एक नई पहचान स्थापित की।
