श्रेष्ठ जैन ने आज अपने 18 वर्ष पूर्ण होने पर किया रक्तदान
दमोह/श्रेष्ठ जैन पिता श्रवण जैन चाचा दीपक जैन ने अपना 18 वां जन्मदिन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के पहुंचकर रक्तदान करके मनाया श्रेष्ठ ने कहा कि मेरे चाचा हर तीन माह में रक्तदान करते हैं उन्हीं को देखकर मेरे मन में भी यही इच्छा थी की जब में 18 वर्ष की उम्र हो जाऊंगा रक्तदान करने के लिए लायक हो जाऊंगा तो मैं सबसे प्रथम काम रक्तदान का करूंगा और किसी जरूरतमंद की मदद में निमित्त बनेगा मैंने रक्तदान की शुरुआत कर दी है और आगे भी मैं निरंतर रक्तदान करता रहूंगा आज मुझे रक्तदान करके बहुत अच्छा लग रहा है जैसे 18 वर्ष की उम्र की होते ही देश के लिए मतदान आवश्यक है जरूरी है उसी प्रकार समाज के लिए रक्तदान आवश्यक है जब भी मौका मिले रक्तदान जरूर करें /आज के रक्तदान में विपुल जैन शुभम जैन सिद्धांत जैन दीपक जैन ए प्लस की उपस्थिति रही एवं ब्लड बैंक से प्रीति गुप्ता मैडम एवं संजय प्यासी उपस्थित रहे/
