दमोह-जबलपुर राज्य मार्ग के डिवाईटरों पर कटीली झांडियां,धूल,कचडे का अंबार


दमोह,12 जनवरी/मध्यप्रदेश के दमोह नगर में दमोह से जबलपुर राज्य मार्ग के डिवाईडरों पर जहां कटीली झांडियांे को बडी मात्रा में देखा जा रहा है तो वहीं धूल और कचडे के बडे-बडे ढेर लगे देखे जा सकते हैं। यह नगर के जबलपुर नाका से मारूताल वायपास के मध्य विशेषकर वालीवुड टाकीज से वायपास के मध्य देखे जा सकते हैं। यह कटीली झांडियां जिनमें हजारों कांटे लगे हुये हैं वह किसी बडी सडक दुर्घटना को खुला आमंत्रण देते देखी जा सकती हैं। विदित हो यहीं समीप ही दो दिनों तक बुंदेलखंड फिल्म फेस्टीवल चलता रहा। जहां जनप्रतिनिधियों के साथ सरकार के मंत्री एवं प्रशासन के अधिकारियों को लगातार आना जाना लगा रहा। वहीं यह मार्ग सबसे व्यस्त मार्ग है जो नगर के मध्य से होते हुये जबलपुर संस्कारधानी की ओर जाता है। इसी मार्ग पर डिवाईडरों के समीप की गयी सफाई के बाद बडे-बडे धूल और कचडे ढेर लगे रहे जो आज भी देखे गये। संबधित विभाग की अनदेखी एवं लापरवाही के चलते देश के अनेक मशहूर अभिनेता एवं कलाकारों के साथ फिल्म उघोग से जुडे लोगों के मन पर कितना विपरीत प्रभाव पडा होगा है यह चर्चा में बना हुआ है। वहीं कटीली झाडियों से के साथ धुल के अंबारों से बचने का प्रयास करते वाहन चालकों के अचानक बहकने के मामले भी सामने आने की भी चर्चा है। लोगों का कहना है किसी बडी दुर्घटना का इंतजार संबधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी,कर्मचारी कर रहे हैं।
