2025 में एक करोड आठ लाख के 540 मोबाईलों को खोजा

दमोह,2 जनवरी/अपने हाथों में अपना मोबाईल पाकर वह लोगों के चेहरों पर मुस्कान आते देखी गयी जिनके मोबाईल या तो खो गये थे या फिर चोरी हो गये थे। वह सभी प्रसन्न थे जिनके मोबाईल उनको मिल गये थे वह दमोह पुलिस को धन्यवाद दे रहे थे। विदित हो कि दमोह जिले में बर्ष 2025 में पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में साईबर सेल की मदद से 540 मोबाईलों को उनके वास्तविक मोबाईल धारकों को लौटाये है जिनकी कीमत लगभग एक करोड आठ लाख बतायी जा रही है। आज बर्ष 2026 के दूसरे दिन 2 जनवरी को नव बर्ष की शुभकामनाओं को देते हुये पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने 251 मोबाईल जिनकी कीमत 60 लाख बतायी जाती है मोबाईल धारकों को सौंप दिये। स्थानीय नवीन पुलिस कंद्रोल रूम में उक्त कार्यवाई की गयी। उपलब्धि सी.ई.आई.आर.( (Central Equipment ldntiy Register)) पोर्टल के माध्यम से चलाए गए विशेष अभियान के तहत प्राप्त की गई। पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में गुम मोबाइल से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु साइबर सेल दमोह एवं जिले के समस्त थानों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन के फलस्वरूप टीमों द्वारा विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों से गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर सफलतापूर्वक बरामद किए गए। मोबाईल वितरण के समय डीएसपी सौरभ त्रिपाठी, टीआई कोतवाली मनीष कुमार मौजूद रहे।
पोर्टल के अधिकतम उपयोग पर विशेष जोर –
पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा सायवर सेल टीम एवं थाना स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्म्प्त् पोर्टल का अधिकतम उपयोग कर गुम मोबाइल की खोज में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही दमोह पुलिस द्वारा आम नागरिकों को पोर्टल के बारे में जागरूक करने हेतु निरंतर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
टीम अभियान के यह हैं नायक-
उक्त महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में जिन नायकों की भूमिका रही उनमें साइबर सेल दमोह की टीम में टीआई नेहा गोस्वामी, प्रधान आरक्षक सौरभ टंडन, राकेश अठिया, नितिन,मयंक दुबे, रोहित राजपूत, अभिषेक कोष्टी, मनोहर कुर्मी व जिले के समस्त थाने के अधिकारियों व कर्मचारियों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।
