दमोह। उन्मुक्त सर्वजन कल्याण समाजसेवी संस्था दमोह द्वारा विधायक पेंटिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह का कार्यक्रम प्रधान मंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस सभागार दमोह में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता सिद्धार्थ मलैया, विशिष्ट अतिथि के रूप में दमोह कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर उपस्थित हुए जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमति रामकुमारी पाठक, डॉक्टर आलोक जैन प्राचार्य प्रधान मंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस, जन अभियान परिषद के जिला संयोजक सुशील नामदेव,प्रमोद गांगरा विधायक पेंटिंग प्रतियोगिता संयोजक ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया व मंच पर पधारे अतिथि गणों का पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से स्वागत सरकार किया गया। जिसमें सिद्धार्थ मलैया का स्वागत हेमंत पाठक ने व कलेक्टर महोदय का राहुल पाठक ने सम्मान किया विधायक पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान भूमिका चक्रवर्ती जे.पी.बी विद्यालय, द्वितीय स्थान काजल शर्मा सरस्वती शिशु विद्यालय, तृतीय स्थान क्रांति अहिरवार शासकीय हृदयपुर स्कूल, विशिषट स्थान दीक्षा कोरी उत्कृष्ट विद्यालय, गौरी कटारया सेंट जान स्कूल महाविद्यालय स्तर पर पुरस्कार श्रेष्ठ प्रथम स्थान सेजल चौरसिया, रानी अहिल्याबाई महाविद्यालय, प्रथम स्थान गौरव विश्वकर्मा, द्वितीय स्थान अंशिका पटेल तृतीय स्थान नर्मदा लोधी प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस, व सभी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र से मम्मनित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजू नामदेव ने किया व आभार राहुल पाठक ने व्यक्त किया।
