ग्राम बोरिया, तहसील देपालपुर में तीन जेसीबी और एक डंपर जब्त
इंदौर। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध उत्खनन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को खनिज विभाग की टीम ने ग्राम बोरिया, तहसील देपालपुर की निजी भूमि पर खनिज मिट्टी के अवैध उत्खनन पर छापामार कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान मौके से तीन जेसीबी मशीन और एक डंपर वाहन जब्त किए गए। जांच के दौरान मशीन संचालकों से पूछताछ की गई, जिसमें वाहनों की जानकारी निम्नानुसार सामने आई—
- जेसीबी क्रमांक MP 09GF7426 – मालिक गोकुल चौधरी, निवासी कलारिया
- बिना नंबर की जेसीबी – गोकुल दरबार, निवासी अहिरखेड़ी, इंदौर
- डंपर क्रमांक MP09DW7126
- जेसीबी क्रमांक MP09KD 8884 – मालिक रमेश प्रजापति, निवासी महेश नगर, इंदौर
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उक्त सभी मशीनों द्वारा खनिज मिट्टी का उत्खनन बिना वैधानिक अनुमति के किया जा रहा था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
पुलिस अभिरक्षा में खड़े कराए गए वाहन
अवैध उत्खनन में संलिप्त पाई गई चारों मशीनों और डंपर को आगामी आदेश तक पुलिस थाना गांधीनगर की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।
नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज
प्रकरण में मध्य प्रदेश (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
यह कार्रवाई सहायक खनि अधिकारी आलोक अग्रवाल द्वारा अपने अमले के साथ की गई।
