गढाकोटा 24,दिसम्बर/मध्यप्रदेश के गढाकोटा में रहली के विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व लोकनिर्माण मंत्री पं.गोपाल भार्गव के नाम का शिलालेख क्षेत्र से निकलने वाली सीसी सडक में लगे होने की इस समय जमकर चर्चा बनी हुई है। शिलालेख में स्पष्ट रूप से मध्यप्रदेश शासन लो.नि.वि.संभाग क्रमांक 1 (भ/स) सागर मान.श्री पं.गोपाल भार्गव पूर्व केबिनेट मंत्री म.प्र.शासन के द्वारा स्वीकृत सी.सी.मार्ग का लेख किया गया है। लोग सीसी सड़क पर लगे हुए पत्थर के ऊपर से ही लोग निकलते नजर आ रहे हैं यह सड़क गढ़ाकोटा में सागर रोड आईसर ट्रेक्टर एजेंसी के बाजू से पिछले सप्ताह ही सड़क बनाई गई जो की झागर आराध्या कॉलेज के लिए यह सीसी सड़क जाती है ताजुब की बात है कि ठेकेदार द्वारा पत्थर को सड़क किनारे फ्रेम बनाकर नहीं लगाया गया सीधा सीसी सड़क पर ही पत्थर को लगा दिया गया। उक्त सडक से होकर निकलने वाले जो तीव्र गति से निकल जाते हैं वह तो ठीक हैं लेकिन पैदल और धीमि गति से निकलने वाले तरह-तरह की चर्चायेंक रहे हैं।

