पूर्व मंत्री एवं विधायक जयंत मलैया निवास में घुसने का प्रयास

दमोह,4 जनवरी/प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विरूद्ध कांगे्रस सडकों पर है वह उनके द्वारा गत दिवस एक प्रश्न के जबाब के मामले में वायरल वीडियो का विरोध कर रही है। मध्यप्रदेश के दमोह नगर में आज 04 जनवरी रविवार को स्थानीय तीन गुल्ली पर एकत्रित होकर कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल,मनु मिश्रा,बबलू भट्ट,रजनी ठाकुर एवं कुछ नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की जिनकी संख्या लगभग आधा सैकडा बतायी जा रही है। वहीं कुछ घंटों को लेकर वह मंत्री कैलाश विजवर्गीय का विरोध करते हुये जैसे ही आगे बढे कि पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। कुछ कांग्रेस के नेताओं ने अचानक दौड लगाकर मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व वित्त मंत्री एवं वर्तमान दमोह विधायक जयंत मलैया के निवास पर प्रवेश करने का प्रयास किया तो पुलिस ने रोक लिया।
तख्तियों में कांग्रेस नेता का निवेदन-
प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विरूद्ध किये जा रहे प्रदर्शन में कुछ कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के हाथों में जो तख्तियां थीं वह निवदेन प्रस्तुत कर रहीं थीं। इनमें पूर्व नपा अध्यक्ष मनु मिश्रा के नाम के साथ निवेदन शब्द लिखा हुआ था जिसकी चर्चा बनी रही।
पुलिस की सजगता-

यह बात अलग है कि पुलिस बल के बाबजूद भी कुछ कांग्रेस नेता जयंत मलैया के निवास तक पहुंच गये लेकिन पुलिस के द्वारा वेरीकेट के साथ इनको रोकने का प्रयास भी किया। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर.पांडे,थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मनीष कुमार,दमोह देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा के साथ बडी संख्या में पुलिस बल इस समय मौजूद रहा।
