ग्राम विकास को लेकर जो योजनाएं सरकार के द्वारा संचालित हैं, उसका
क्रियान्वयन होगा-भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे
जन अभियान परिषद, सरकार और समाज के बीच में सेतु का
काम करता है-कलेक्टर श्री कोचर
यह एक बड़ा अभियान जो पखवाड़ा चलने वाला है- राज्य सलाहकार श्री निझावन
जिले में 12 से 26 जनवरी तक ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ अभियान चलेगा

दमोह : 14 जनवरी / ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ सरकार का बहुत ही अच्छा और सुलभ अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्र में जो जनहितैषी योजनाएं हैं, वह जन-जन तक कैसे पहुंचाई जाएँ और कैसे उन योजनाओं का उन्हें लाभ मिल सके, यह हमारी सरकार की मंशा है। उद्देश्य स्पष्ट है कि जो पंक्ति में आखिरी व्यक्ति खड़ा है, उस तक कैसे योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस आशय के विचार जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस महाविद्यालय दमोह में आयोजित ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ मध्यप्रदेश, अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम में व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कहीं ना कहीं जो शहरी क्षेत्र में व्यक्तियों को सारी योजनाओं का लाभ मिल जाता हैं लेकिन जो गाँव में व्यक्ति है, जो पढ़ा-लिखा नहीं है या जो आता-जाता नहीं है, शहरी क्षेत्र से ज्यादा जुड़ा नहीं है, तो उस तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचता। श्रीमती पटेल ने कहा यह सरकार की मंशा है कि उस तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और उसकी समस्याओं का समाधान किया जाये।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा “यह मध्य प्रदेश शासन के द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है, उस पर एक गोष्ठी का कार्यक्रम संपन्न हुआ, हमारी स्वयंसेवी संस्थाएं हैं, उनके बीच में जो आगामी विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम होने वाला है, उसकी एक छोटी सी कार्यशाला कह सकते हैं। उन्होंने कहा प्रदेश शासन के द्वारा एक अभियान 12 जनवरी से 26 जनवरी तक चलने वाला है, उसमें स्वामी विवेकानंद जी ने जो एक लक्ष्य देश को बढ़ाने के लिए रखा था, उसमें ग्राम विकास की संकल्पना केंद्र बिंदु में थी। ग्राम विकास को लेकर जो योजनाएं सरकार के द्वारा संचालित हैं, उसका क्रियान्वयन होगा, उसमें जन अभियान परिषद की एक महत्वपूर्ण भूमिका निश्चित होने वाली है।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा एक अच्छा संदेश इस कार्यक्रम के माध्यम से गया है दोनों अभियान ‘संकल्प से समाधान’ और ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’, इन दोनों को साथ में चलाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की जो समस्याएं हैं, उनके निराकरण की दिशा में कदम बढ़ाए जा सकें। ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीण जनों को जिन योजनाओं की जानकारी नहीं है, उन योजनाओं का प्रचार-प्रसार अच्छे तरीके से हो सके और अनेक सेवाएं उनको प्राप्त हो पायें, उन सेवाओं को प्राप्त करने में उनकी मदद कर सकें। उन्होंने कहा ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’, जन अभियान परिषद के माध्यम से संचालित राज्य सरकार का अभियान हैं। कार्यक्रम में राज्य स्तर से राज्य सलाहकार, संभाग स्तर से संभागीय समन्वयक, जिला स्तर से जिला पंचायत अध्यक्ष जी और अन्य अनेक गणमान्य अतिथि गण इस कार्यक्रम में रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण से की गई।कलेक्टर श्री कोचर ने कहा मुझे लगता है कि जन अभियान परिषद, सरकार और समाज के बीच में सेतु का काम करता है और ग्रामीणों से बहुत अच्छा कनेक्ट उनका जीवंत होता है, तो ये इन दोनों अभियानों को बहुत सफलतापूर्वक संचालित करने में मददगार साबित होंगे।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद भोपाल राज्य सलाहकार अतुल निझावन ने कहा आज मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा मध्य प्रदेश शासन के विकास और सेवा के दो वर्ष पूर्ण होने पर पूरे मध्य प्रदेश में 12 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ अभियान प्रारंभ किया गया है। इस दौरान जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियां, नवांकुर संस्थाएं, CMCLDP के छात्र हैं, समाजसेवी संस्थाएं हैं, इनके माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं, हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही सरकार का ‘संकल्प से समाधान’ की ओर कार्यक्रम अंतर्गत हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त करने का भी प्रयास किया जाएगा और प्रशासन तक वो पहुँचाने के बाद उनका समाधान हो सके, इसके लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा यह एक बड़ा अभियान है जो यह 15 दिन पूरा पखवाड़ा चलने वाला है। इस दौरान हम गाँव-गाँव में जाकर विकास कार्यों की जानकारी भी देंगे, साथ ही गाँव को जोड़ने का काम करेंगे, लोगों को जोड़ने का काम करेंगे।
जन अभियान परिषद सागर संभाग समन्वयक़ दिनेश उमरैया ने कहा मध्य प्रदेश शासन के दो वर्ष पूर्ण होने पर, ‘ग्रामोदय से अभ्युदय तक’ जब तक हमारे ग्राम का विकास नहीं होगा, जब तक हम विकास को संपूर्ण नहीं मान सकते, इस उद्देश्य को लेकर जो हमारा मूल उद्देश्य है, ग्रामीण ग्राम समाज के विकास की दृष्टि से इस अभियान को संचालित करेंगे। अभियान में शासन की योजनाएं और समाज को उसके साथ जोड़कर उनका समाज को लाभ मिले और समाज उस योजना में सहभागिता अपनी दिखाए ताकि समाज का विकास हो, ग्राम का विकास हो, तभी राष्ट्र का विकास होगा। उन्होंने दमोह के सभी जागरूक नागरिकों को इस योजना को सफल बनाने के लिए आग्रह किया।कार्यक्रम में जिला प्रबंधक लोक सेवा चक्रेश पटैल ने ‘ग्रामोदय से अभ्युदय तक’ कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जनअभियान परिषद के समन्वयक सुशील नामदेव ने कार्यक्रम के पूर्व प्रस्तावना रखी। प्रोफ़ेसर हरिओम दुबे ने स्वदेशी अपनाने के लिये संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन विपिन चौबे ने किया।
