दमोह : 12 जनवरी/सर्किट हाउस पहाड़ी पर नगर पालिका स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं सिनेमेटोग्राफर हरीश पटेल के नेतृत्व में चलाए जा रहे 10 वें स्वच्छता अभियान के तहत टीम उम्मीद के साथ इस बार सुबह-सुबह फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी ने स्वयं पहुँचकर टीम का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा स्वच्छता की यह सराहनीय मुहिम है, अपनी धरती की सेवा करना मां की सेवा की तरह है। स्वच्छता की सेवा का संकल्प एक बड़ा कदम है। उन्होंने टीम उम्मीद को इस कार्य के लिए बधाई दी और सभी के साथ फोटो भी शूट कराया।हरीश पटेल ने बताया अभियान अनवरत रूप से चालू है और लक्ष्य पूरा होने तक सर्किट हाउस पर ही अभियान जारी रहेगा।अभियान के दौरान दो ट्रॉली सूखी कटीली झाड़ी और लगभग 5 बड़ी प्लास्टिक थैली कचरा हटाया गया। विदित हो टीम उम्मीद लगातार दमोह में सर्किट हाउस पर स्वच्छता अभियान चला रही है जिसमें अब तक 90 प्लास्टिक बड़ी थैली कचरा हटाया जा चुका है।इस अभियान में टीम उम्मीद के राकेश राठौर, मनोज गुप्ता, महेंद्र सिंह लोधी, दीपक, शिवम सोनी, धर्मेंद्र सोनी, नैना तिवारी, डाली कटारे, बालक नैतिक सोनी, अर्जुन प्रताप सिंह और नपा कर्मी असद सिख शामिल रहे।
