दमोह। जिला किसान कांग्रेस जन आंदोलन यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान के मुख्य अतिथ्य में जिला किसान काग्रेस कमेटी द्वारा जिला कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया और नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि वह बैठक करने नहीं किसानों के खेतो के गांव में जाकर उनकी समस्याओं पर जनसंवाद करने आये है। मुख्यमंत्रीं किसानों का अभिनंदन भर कर रहे है किन्तु जो समर्थन मूल्य की बात उन्होंने कही थी उस पर चुप हो जाते है। पूर्व मंत्री राजा पटैरिया ने कहा कि किसान एक ऐसा नाम है जिससे सब समाज धर्म के लोग जुड़े होते है किन्तु भाजपा सरकार उन्ही किसानों के साथ छलावा कर रही है। पूर्व विधायक अजय टडन ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी की घोषणा कमलनाथ ने की थी और कांग्रेस सरकार आयी थी आज हमारी सरकार होती तो अधिकांश किसानों के कर्जा माफ हो जाते। पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतनचंद जैन, मनु मिश्रा ने कहा कि किसानों की फसलो का वाजिव दाम नहीं मिल रहा। डीजल, यूरिया एवं अन्य संसाधनों के दाम ब़ढ़ गये है किन्तु किसानों की फसलों की कीमत जब की तस है। जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीवान अमर सिंह ने कहा कि कई ब्लाकों में भावांतर की राशि नहीं दी गई उसके लिये हमें जिनती आवाज उठाना पड़ेगी हम किसान की लड़ाई लड़ाई लड़ेगे। महेन्द्र प्रताप सिंह, लालचंद राय, प्रदीप पटेल, परम यादव, रजनी ठाकुर, भूपेन्द्र आजवानी, वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, बबलू भटट, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, मुंखतार जाफरी, विजय बहादुर, मदन सुमन, राजेश तिवारी, मंजीत यादव, डी.पी. पटैल, अलीम खान, उवेद गौरी, बसंत कुशवाहा, शमीम कुरेशी, कमला निषाद, अभिषेक यादव, रियाज खान, अजय जाटव दिनेश रैकवार, अरविन्द अवस्थी, पप्पू लारिया, अमित नामदेव, लाखन सिंह ने भी कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के विभाग में धर्म का ऐसा चसका चढ़ा दिया है कि जब कोई किसान की समस्या आती है तो वह श्रीराम मंदिर की बात करने लगते है। नगर के पार्षद विक्रम ठाकुर, पप्पू कसोटया, अफजल खान, जीशान पठान, बाबूलाल पटैल सहित दमोह ब्लाक से पप्पू कुशवाहा, ए.के. चिश्ती, अभाना से दुर्गेश नामदेव, नीलेश यादव, राघवेन्द्र सिंह, अशोक विश्वकर्मा, विन्दू पटैल, इमलिया से सुनील सिंह, अरविन्द िंसह, पथरिया से प्रदीप पटेल, जबेरा से अखिलेश सोनी, हिन्डोरिय से योगेश पटेल, विनोद पटेल, धर्मेन्द्र पटैल सहित अनेको कांगेसजनों की उपस्थिति रही ज्ञापन हटा ब्लाक पहंचकर दिया गया।
