दमोह / कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जानकारी देते हुए बताया कि दमयंती व्याख्यान माला कार्यक्रम के अंतर्गत “यादों में दमोह” विषय पर एक विशेष व्याख्यान माला का आयोजन 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को सायं 4 बजे किया जा रहा है। यह कार्यक्रम ऑडिटोरियम, प्रधानमंत्री श्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, दमोह में आयोजित होगा।इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में एस. एन. मिश्रा, आईएएस, अध्यक्ष – मध्य प्रदेश राज्य पुनर्गठन आयोग (पूर्व अपर मुख्य सचिव एवं वर्ष 1998 में दमोह के कलेक्टर) उपस्थित रहेंगे। वे अपने प्रशासनिक अनुभवों, स्मृतियों एवं दमोह से जुड़े संस्मरणों को साझा करेंगे।कलेक्टर कोचर ने कहा कि यह व्याख्यान माला न केवल दमोह के गौरवशाली अतीत को स्मरण करने का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि नगर के सामाजिक एवं प्रशासनिक विकास की यात्रा को भी उजागर करेगी। उन्होंने नागरिकों, प्रबुद्धजनों एवं युवाओं से अपील की है कि वे इस विचारोत्तेजक एवं स्मृतिपूर्ण कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर आयोजन की शोभा बढ़ाएँ।
