दमोह। मनरेगा योजना में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम बदले जाने को लेकर एवं संगठन सृजन अभियान में गति देने को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी रणविजय सिंह लोचव का जिला कांग्रेस कार्यालय दमोह में आगमन हुआ। वहां जिले के चारो विधानसभा के प्रत्याशी ब्लॉक अध्यक्षो मोर्चा संगठनो प्रकोष्ठो के अध्यक्षो एंव कांग्रेस कार्यकर्ताओ से वन टू वन चर्चा करते हुए उन्होनें कहा कि कांग्रेस पार्टी को विशेष व्यक्ति की पार्टी न बनाये जिसने जो जिम्मेदारी ली है वह कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाये संगठन की मजबूती ही उनकी पहली प्राथमिकता है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि जो पंचायत एवं वार्ड कमेटी का गठन किया जाना है वहां प्रत्येक कार्यकर्ता 25-25 व्यक्तियो की समिति बनायें। पूर्व विधायक अजय टंडन, प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा ने महात्मा गांधी का नाम उन्होनें एक योजना पर से हटाया है हमने जमीनी स्तर पर उनका विरोध नहीं किया तो वह हमारे महापुरूषो का नाम मिटाने की योजना बनायेगे। पूर्व जिलाध्यक्ष रतनचंद जैन, मनु मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में रहते हुए अहंकारी हो गयी है गरीब मजदूर महिलाओ दलित आदिवासियों को लालच देकर उनका वोट हथियाना है। वीरन्द्र दबे, राजेश तिवारी, सुषमा विक्रम सिंह, लक्षमण सिंह, निधि श्रीवास्तव, कमला निषाद, संध्या नायक, रीता लोधी, वीरेन्द्र राजपूत, अभिषेक डिम्हा, अमर सिंह, नितिन मिश्रा, बबलू भट्ट, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, विजय बहादुर, रोहन पाठक, डीपी पटेल, मदन सुमन, परम यादव, प्रदीप पटेल, दिनेश रैकवार, भूपेन्द्र आजवानी, बसंत कुशवाहा, शमीम कुरैशी, उवैद गौरी, रियान खान, अजय जाटव, अभिषेक यादव, केके वर्मा, अरूण दुबे, लाखन सिंह, मंजीत यादव, अरविन्द अवस्थी, रजनी ठाकुर, ने भी सहप्रभारी से मुलाकात कर कहा कि हमें जो भी जिम्मेदारी जिल कांग्रेस ने दी है उसे हम बखूवी निभा रहे है। इस अवसर पर जबेरा से आये रद्युनंदन तिवारी, गोविंद तिवारी, ओपी शर्मा, श्रीकांत पोते, तेन्दुखेड़ा से नीलेश यादव, तुला यादव, मोहन आदिवासी, द्वारका सिंह, अभाना से राजू पांडे नीलेश यादव, डालचंद कुशवाहा, पंकज जैन पथरिया से रावबृजेन्द्र सिंह, प्रदीप पटैल हटा से प्रदीप खटीक, योगेश सराफ एवं नगर के पार्षद पप्पू कसोटया, राजा रौतेला, अमर सिंह, अफजल खान, रफीक खान, जीशान पठान, शैलेन्द्र सिंह, एके चिश्ती, जावेद रोजान ने भी व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी विधानसभा में हो रही समस्याओ एवं संगठन संबंधी बातो से अवगत कराया।
