साईकिल चलायेंगी महिलाएं फिर बुंदेली दमोह महोत्सव का ध्वजारोहण
बुंदेली दमोह महोत्सव का 16 जनवरी का आगाज 01 फरवरी को समापन

दमोह,14जनवरी/महोत्सव में भारत की विभिन्न संस्कृतियों के साथ बुंदेली संस्कृति के दर्शन आप सभी को होंगे जिसको लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं यहां सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देने पहुंचेगे तो खिलाडियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा यह जानकारी बुंदेली गौरव न्यास के पदाधिकारी विवेक शेण्डेय ने कही। स्थानीय पत्रकारों के समक्ष मेला स्थल तहसील ग्राउंड पर उन्होने आयोजन को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि मेलों की परपंरा अति प्राचीन है देश में छोटे बडे मेले लगते रहते हैं। शैण्डेय ने कहा कि मेला व्यापार को बढाने के लिये एक उचित स्थान है बुंदेली गौरव न्यास के इस आयोजन में ऑटो मोबाईल से लेकर कुटीर उघोग तक को स्थान दिया गया है। उन्होने विघार्थी वर्ग के मानसिक और शारीरिक विकास को लेकर ज्ञान,विज्ञान,खेल की विविध प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी। शासकीय योजनाओं के संबध में भी यहां जानकारी उपलब्ध कराने स्टाल लगाये जायेंगे तो स्वास्थ्य के आयाम भी होंगे। महान पुरूष और नारी गौरव,पद्म श्री मालनी अवस्थी,रामजी की शक्ति पूजा,आम्रपाली,कवि सम्मेलन जैसे आयोजन भी होंगे।
विदित हो कि बुंदेली गौरव न्यास के द्वारा 2012 से बुंदेली दमोह महोत्सव का आयोजन प्रति बर्ष किया जा रहा है कोरोना कोविड 19 के प्रहार के समय के 2 बर्षों को छोड दे तो इस महोत्सव की निरंतरता दिखाई देती है। बुंदेली संस्कृति, परंपरा एवं लोककला के संरक्षण और संवर्धन को समर्पित बुंदेली गौरव न्यास द्वारा आयोजित बुंदेली मेला महोत्सव 2026 का आयोजन इस वर्ष 16 जनवरी से 1 फरवरी तक किया जाएगा। इस भव्य आयोजन को लेकर मेला ग्राउंड में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में मेला के पदाधिकारी विवेक शेंडे, सिद्धार्थ मलैया, प्रभात सेठ एवं मोहित संगतानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले के प्रथम दिवस 16 जनवरी को महिला साइकिल रैली के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। यह रैली कलेक्ट्रेट कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरते हुए तहसील मैदान में समाप्त होगी।
आयोजकों ने बताया कि बुंदेली मेला महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं एवं लोककलाओं से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य बुंदेली संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाना है। महोत्सव के अंतर्गत 20 जनवरी को देश की प्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी अपनी प्रस्तुति देंगी। साथ ही लोकप्रिय पॉप सिंगर मनन वीर सिंह भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके अतिरिक्त मेले में राम की शक्ति पूजा, आम्रपाली एवं बुद्ध नाटिका, नारी गौरव एवं महान पुरुषों पर आधारित प्रस्तुतियां, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन “कौन है दमदार”, स्वर श्री, नृत्य श्री एवं वाद्य श्री सहित अनेक आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों ने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक महोत्सव को सफल बनाएं और बुंदेली विरासत के संरक्षण में सहभागी बनें।
