स्वच्छता का संदेश,टीम उम्मीद के सदस्यों के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा

दमोह,18 जनवरी/मध्यप्रदेश के दमोह नगर में टीम उम्मीद के द्वारा सर्किट हाउस पहाडी के आसपास किये जा रहे साप्ताहिक स्वच्छता अभियान का आज 18 जनवरी को समापन हो गया। चल रहे स्वच्छता अभियान का यह 11 वां सप्ताह था जहां कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने घंटो स्वयं कचडा उठाया एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। ज्ञात हो कि टीम उम्मीद का नेतृत्व कर रहे सिनेमेटोग्राफर हरीश पटेल एवं उनकी टीम ने स्वच्छता को लेकर संकल्प लिया था। बिना रूके और थके वह एवं उनके साथी लगातार जहां साफ-सफाई करते रहे तो वहीं दूसरी ओर नगर के चैराहों पर स्वच्छता का संदेश देने वाली पेंटिंग तथा संदेशों को लिखते देखे गये। बतादें कि दमोह का नाम फिल्म उघोग मुम्बई में रोशन करने वाले हरीश पटेल दमोह नगर पालिका परिषद में ब्रांड एम्बेसेटर भी हैं। वह एवं उनकी टीम के द्वारा बिना किसी आर्थिक सहायता के स्वच्छता का कार्य प्रारंभ रखा है जो लगभग एक बर्ष से अधिक समय जारी है।सक्रिट हाउस पहाडी पर 11 सप्ताह तक चले स्वच्छता अभियान में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर भी लगातार समय-समय पर सहयोग करते हुये कचढा उठाते देखे गये वह पूरी टीम की सराहना करते हुये आम जनमानस से स्वच्छता में सहयोग करने की अपील करते हैं।
स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल के नेतृत्व में चलाए जा रहे साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत इस बार पहाड़ी ट्रैकिंग की नई पहल की शुरुआत की गई। जिसमें ट्रैकिंग के साथ लगभग पहाड़ी का 2 किलोमीटर का भ्रमण कर चारो ओर की स्वच्छता भी साथ में की गई। कलेक्टर सुधीर कोचर ने टीम के स्वच्छता कार्यों की सराहना करते हुए कहा स्वच्छता के साथ पहाड़ी ट्रैकिंग एक नई पहल है जिससे स्वास्थ्य और क्षमता का भी आकलन स्वयं को पता चलता है सभी का स्वस्थ रहना,फिट रहना बेहद जरूरी है तभी हम देश के, समाज के और स्वयं के काम आ सकते हैं। हरीश पटेल और उनकी टीम बहुत अच्छा काम कर रही है, स्वच्छता का स्वास्थ्य के साथ चोली दामन का साथ है। जन अभियान परिषद के जिला समन्व्यक सुशील नामदेव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से युवाओं मे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश जाता है। सभी लोगों को ट्रैकिंग के साथ सुबह की सैर करनी चाहिए. उम्मीद टीम का ये सराहनीय अभियान है। नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर राय ने भी इस अभियान में शामिल होकर स्वच्छता में अपनी भागीदारी निभायी और ट्रैकिंग के दौरान स्वास्थ्य के प्रति सभी को जरूरी जानकारी भी दी। टीम उम्मीद के इस अभियान में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल के साथ मनोज गुप्ता, महेंद्र सिंह लोधी, जितेंद्र अहिरवाल, धर्मेंद्र सोनी, नैना तिवारी, डाली कटारे, योगेश सुमन, राकेश राठौर, ब्रजेश सेन, दीपक राजपूत, अर्जुन प्रताप सिंह, बालक नैतिक सोनी, मोनू सेन,जन अभियान परिषद के सुशील नामदेव, मोहन राय नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर राय, पतंजलि योग समिति से के. के परोहा जी शामिल रहे. सर्किट हाउस पहाड़ी पर आज स्वच्छता अभियान की समाप्ति पर सभी ने कलेक्टर के साथ बैठकर नाश्ता किया। हरीश ने बताया कि सर्किट हाउस पहाड़ी का स्वच्छता का जो संकल्प हमने लिया था, उसको पूरा किया। पहाड़ी को चहुओर से स्वच्छ कर दिया गया है.सर्किट हाउस पहाड़ी का हमारा आज अंतिम अभियान था.इसलिए ट्रैकिंग के साथ पहाड़ी का कोना कोना स्वच्छता की दृष्टि से भ्रमण किया गया है। जल्दी ही सीसीटीवी कैमरा और वेरीकेड लग जाने की उम्मीद है। लगातार 9 सप्ताह सिर्फ सर्किट हाउस पर चले स्वच्छता अभियान में हमने 100 से ज्यादा बड़ी प्लास्टिक थैली कचरा यहां से हटाया है, और इसके साथ ही लगभग 6 ट्राली कटीली,सूखी झाड़ियां भी हटाई गई है। अब अगली बार के अभियान में स्वच्छता के साथ साइकिलिंग की योजना हैं।
